Ballia News: बलिया में दर्दनाक हादसा, खेत में टूटा 11 हजार वोल्ट का तार, बेटे को बचाने दौड़े पिता की भी करंट से मौत
Ballia Electrical Accident News: बलिया में खेत में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से पिता और बेटे की करंट लगने से मौत हो गई. बेटे को बचाने दौड़े पिता भी हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

बलिया में दर्दनाक हादसा: खेत में टूटा 11 हजार वोल्ट का तार, बेटे को बचाने दौड़े पिता की भी करंट से मौत
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शाहपूरवा गांव में गुरुवार सुबह एक मर्माहत कर देने वाला हादसा हो गया. खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की 11 हज़ार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से करंट लगने से मौत हो गई. इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया.
