Opinion: दलित भाइयों का डबल मर्डर, हत्यारोपी सपा विधायक हुए 'गायब', फिर भी अखिलेश क्यों खामोश
प्रयागराज के हंडिया से सपा विधायक हाकिम लाल बिंद पर दलित समाज के दो सगे भाइयों की हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि विधायक पिछले 15 दिनों से संपर्क से बाहर हैं. इस बीच, कानून-व्यवस्था और PDA की राजनीति पर मुखर रहने वाली समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की चुप्पी को लेकर राजनीतिक सवाल तेज हो गए हैं.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Opinion: प्रयागराज के हंडिया से समाजवादी पार्टी के विधायक हाकिम लाल बिंद पर दो सगे भाइयों की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज है. लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद से पिछले 15 दिनों से विधायक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं. अब तक उन्होंने अपना बयान दर्ज नहीं कराया है. पुलिस का कहना है कि उनके मोबाइल फोन बंद हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे ज्यादा चर्चा समाजवादी पार्टी की टॉप लीडरशिप की चुप्पी को लेकर हो रही है.
