लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: 100 नहीं, 125 दिन का रोजगार, गांवों में बनने जा रहे मॉडल तालाब, किचन गार्डन और बाउंड्रीवाल, जानिए क्या है पूरा प्लान

Raebareli VBGRAMJY Scheme: रायबरेली में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत 18 विकास खंडों में मॉडल तालाब, किचन गार्डन, स्कूलों में बाउंड्रीवाल और शेड बनाए जाएंगे. योजना के तहत ग्रामीणों को अब 125 दिन का रोजगार और ₹300 प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी. निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे.

ADVERTISEMENT

100 नहीं, 125 दिन का रोजगार, गांवों में बनने जा रहे मॉडल तालाब, किचन गार्डन और बाउंड्रीवाल, जानिए क्या है पूरा प्लान
100 नहीं, 125 दिन का रोजगार, गांवों में बनने जा रहे मॉडल तालाब, किचन गार्डन और बाउंड्रीवाल, जानिए क्या है पूरा प्लान
social share
Google CTA

Raebareli News: विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण' (वीबीजीरामजी) योजना के तहत जिले के सभी 18 विकास खंडों में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिलाधिकारी के निर्देश पर चार प्रमुख कार्यों का एजेंडा जारी किया गया है. इसके तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में मॉडल तालाब, संकुल भवन, किचन गार्डन और स्कूलों में बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा.