लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Mandi Bhav Today: रायबरेली में आम आदमी की थाली पर संकट, धनिया-अदरक के भाव आसमान पर, जानिए भाव

Raebareli Mandi Rate 23 July 2026: रायबरेली में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. स्थानीय आवक घटने से धनिया ₹300 और अदरक ₹200 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. रोजमर्रा की सब्जियां भी महंगी हो गई हैं, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं.

ADVERTISEMENT

 रायबरेली में आम आदमी की थाली पर संकट, धनिया-अदरक के भाव आसमान पर, जानिए भाव
रायबरेली में आम आदमी की थाली पर संकट, धनिया-अदरक के भाव आसमान पर, जानिए भाव
social share
Google CTA

Raebareli Mandi Rate 23 July 2026: बढ़ती महंगाई ने रायबरेली के मध्यमवर्गीय परिवारों की थाली का रंग फीका कर दिया है. मंडियों में स्थानीय पैदावार की आवक घटते ही सब्जियों के दाम अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हो गए हैं. चाय का स्वाद बढ़ाने वाली अदरक से लेकर खाने की शान धनिया तक, सभी के तेवर कड़े हो चुके हैं. ₹10-20 में मिलने वाली आम सब्जियां भी अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं.