फतेहपुर में 42 साल के गंगासागर संग लिव-इन में रहती थी 18 साल की पुष्पा देवी, युवती की बॉडी इस हाल में मिली
फतेहपुर में 18 साल की युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके 42 वर्षीय लिव-इन पार्टनर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था. जानिए कैसे एक महीने बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
ADVERTISEMENT

UP Crime News
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 18 साल की युवती की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप उसी 42 साल के व्यक्ति पर लगा है, जिसके साथ युवती पिछले करीब एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की कहानी रची. हालांकि करीब एक महीने बाद युवती की पहचान होने और जांच आगे बढ़ने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया.
