सपा नेता और यूपी के सबसे बुजुर्ग विधायक आलम बदी के निधन पर सामने आया अखिलेश यादव का रिएक्शन
UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और निजामाबाद से पांच बार विधायक आलम बदी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, रागिनी सोनकर और आनंद भदौरिया समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. जानिए आलम बदी का राजनीतिक सफर.
ADVERTISEMENT

File Photo: Akhilesh Yadav and SP MLA Alam Badi
UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे आलम बदी के 90 वर्ष की उम्र में निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सपा विधायक रागिनी सोनकर और सपा सांसद आनंद भदौरिया समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की.
