लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: बलिया में अजब-गजब विरोध, सीवर की खुदाई से त्रस्त लोगों ने गड्ढों में रोपा धान, बोले- मोहनजोदड़ो जैसी हो गई है सड़क

Ballia Road Protest: बलिया में सीवर लाइन की खुदाई और बदहाल सड़क के विरोध में लोगों ने गड्ढों में धान रोपकर अनोखा प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क की तुलना मोहनजोदड़ो की खुदाई से करते हुए सीवर परियोजना में अनियमितताओं की जांच और जल्द सड़क निर्माण की मांग की.

ADVERTISEMENT

बलिया में अजब-गजब विरोध! सीवर की खुदाई से त्रस्त लोगों ने गड्ढों में रोपा धान, बोले- मोहनजोदड़ो जैसी हो गई है सड़
बलिया में अजब-गजब विरोध! सीवर की खुदाई से त्रस्त लोगों ने गड्ढों में रोपा धान, बोले- मोहनजोदड़ो जैसी हो गई है सड़
social share
Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सड़क निर्माण में हो रही भयंकर देरी और सीवर लाइन के नाम पर चल रही अंतहीन खुदाई से परेशान स्थानीय लोगों और नेताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है. काजीपुरा क्रॉसिंग से एनसीसी तिराहे तक पिछले कई वर्षों से खुदी पड़ी बदहाल सड़क पर आज लोगों ने धान की रोपाई कर अपना आक्रोश जताया. प्रदर्शनकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि अब इस सड़क को किसानों को आवंटित कर देना चाहिए ताकि वह इसमें धान की खेती या मछली पालन कर सके.