Saharanpur News: शिवभक्तों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, 25 जुलाई तक पूरे होंगे सुरक्षा इंतजाम
Saharanpur Kanwar Yatra News: सहारनपुर में कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर बिजली विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं. कांवड़ मार्गों पर 90 प्रतिशत पोल रैपिंग का काम पूरा हो चुका है. ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग, झूलती लाइनों की मरम्मत और रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य 25 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा.
ADVERTISEMENT

शिवभक्तों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, 25 जुलाई तक पूरे होंगे सुरक्षा इंतजाम
Saharanpur News: आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्य अभियंता हेमराज सिंह ने बताया कि प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर चिन्हित कांवड़ मार्गों और प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा संबंधी कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं. विभाग का दावा है कि अब तक करीब 90 प्रतिशत पोल रैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य 25 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा. मुख्य अभियंता ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर विद्युत पोलों को प्लास्टिक शीट और प्लास्टिक पाइप से सुरक्षित किया गया है.
