पहले समर्थन किया अब स्टूडेंट्स और सोनम वांगचुक से की ये अपील, जंतर-मंतर पर जारी प्रोटेस्ट पर सलमान खान के बदले सुर
ADVERTISEMENT
Salman Khan Student Protest: जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर सलमान खान ने 24 घंटे के भीतर आए दो अलग-अलग पोस्ट किए हैं, जो अब चर्चा का विषय बन गए हैं. पहले उन्होंने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया था, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने आंदोलन खत्म करने की अपील की है.
Salman Khan Student Protest: जंतर-मंतर पर जारी प्रोटेस्ट और पेपर लीक के मुद्दे पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बड़ा बयान दिया है. सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 24 घंटे के भीतर दो ऐसे पोस्ट किए हैं, जिनका संदेश एक-दूसरे से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. जहां बुधवार को उन्होंने छात्रों के समर्थन में लंबी पोस्ट लिखकर उनके हौसले की तारीफ की थी, वहीं गुरुवार को उन्होंने अचानक अपना रुख बदलते हुए आंदोलन खत्म करने की अपील कर दी है. उनके इस बदले हुए अंदाज को लेकर अब सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं.
