Raebareli News: फसलों की सुरक्षा या जिंदगी से खिलवाड़? रायबरेली में बिना अनुमति खेतों में लगाई जा रहीं झटका मशीनें
Raebareli Electricity Department News: रायबरेली में आवारा मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेतों में बिना अनुमति झटका मशीनें लगाई जा रही हैं. कई जगह इन्हें सीधे बिजली आपूर्ति से जोड़ने का आरोप है, जिससे जानलेवा हादसों का खतरा बढ़ गया है. बावजूद इसके प्रशासन और बिजली विभाग की कार्रवाई नजर नहीं आ रही है.
ADVERTISEMENT

फसलों की सुरक्षा या जिंदगी से खिलवाड़? रायबरेली में बिना अनुमति खेतों में लगाई जा रहीं झटका मशीनें
Raebareli Electricity Department News: आवारा मवेशियों से अपनी लहलहाती फसलों को बचाने के लिए जिले के किसान अब 'झटका मशीनों' का सहारा ले रहे हैं. खेतों की बाड़ में दौड़ाए जा रहे इस करंट से मवेशी भले ही खेतों से दूर भाग रहे हों, लेकिन यह तरकीब अब ग्रामीणों और बेजुबानों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है. नियम-कायदों को दरकिनार कर बेधड़क इस्तेमाल की जा रही इन मशीनों पर न तो स्थानीय प्रशासन की नजर है और न ही बिजली विभाग कोई सुध ले रहा है.
