लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Mandi Bhav Today: रायबरेली में सब्जियों के दाम बेकाबू: ₹300 किलो पहुंचा धनिया, महंगाई से 1 किलो की जगह पावभर खरीदने को मजबूर लोग

Raebareli Mandi Bhav 24 July 2026: रायबरेली में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का रसोई बजट बिगाड़ दिया है. स्थानीय आवक घटने से धनिया, अदरक और रोजमर्रा की सब्जियां महंगी हो गई हैं. लोग अब एक किलो की बजाय पावभर और आधा किलो सब्जियां खरीदने को मजबूर हैं.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में सब्जियों के दाम बेकाबू: ₹300 किलो पहुंचा धनिया, महंगाई से 1 किलो की जगह पावभर खरीदने को मजबूर लोग
रायबरेली में सब्जियों के दाम बेकाबू: ₹300 किलो पहुंचा धनिया, महंगाई से 1 किलो की जगह पावभर खरीदने को मजबूर लोग
social share
Google CTA

Raebareli Mandi Bhav 24 July 2026: ज़ायके की खोज में निकले रायबरेली वासियों को इन दिनों सब्जी मंडी का रुख करते ही महंगाई का तगड़ा झटका लग रहा है. जिले की प्रमुख मंडियों में हरी सब्जियों की आवक क्या घटी, दामों ने मानो आसमान ही छू लिया है. जो धनिया अमूमन थैली में ऊपर से मुफ्त डाल दी जाती थी, आज वही ₹300 किलो का आंकड़ा पार कर आम आदमी की जेब खाली कर रही है.