Mathura News: 8 साल की कानूनी जंग के बाद फिर अटका वृंदावन रिवर फ्रंट, 177 करोड़ की परियोजना पर क्यों उठे सवाल?
Mathura Riverfront Project News: आठ साल की कानूनी लड़ाई के बाद वृंदावन रिवर फ्रंट परियोजना फिर गति पकड़ चुकी है. 177 करोड़ रुपये की इस योजना के साथ यमुना संरक्षण पर नए सवाल भी उठ रहे हैं. अधूरी नाला टैपिंग के बीच अब बहस तेज है कि विकास और पर्यावरण में संतुलन कैसे बनेगा.
ADVERTISEMENT

8 साल की कानूनी जंग के बाद फिर अटका वृंदावन रिवर फ्रंट, 177 करोड़ की परियोजना पर क्यों उठे सवाल?
Mathura Riverfront Project News: ठाकुर बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में यमुना तट के केशीघाट समेत आठ ऐतिहासिक घाटों को भव्य स्वरूप देने के लिए 177 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित रिवर फ्रंट परियोजना एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. करीब आठ वर्षों तक कानूनी अड़चनों में फंसी रहने के बाद हाईकोर्ट की अनुमति मिलने पर शुरू हुआ निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ पर्यावरण और यमुना संरक्षण को लेकर बहस भी तेज हो गई है.
