'खेसारी यादव ने मेरी अश्लील फोटो वायरल कीं'... भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह बोलीं- बेटी को भी नहीं छोड़ा!
भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर अपनी 11 साल की बेटी की AI से बनी अश्लील तस्वीरें वायरल करने, धमकी देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने योगी सरकार से न्याय की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Photo: Khesari Lal Yadav and Anjana Singh
Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अंजना सिंह ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अंजना सिंह का आरोप है कि उनकी और उनकी 11 साल की नाबालिग बेटी की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं. इसके साथ ही उन्होंने गाली-गलौज, धमकी देने और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बदनाम करने का भी आरोप लगाया है.
