लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Weather Update: रायबरेली में बादलों की 'किचकिच' के बीच झमाझम को तरसे लोग, बारिश थमी तो उमस ने छुड़ाए पसीने

Raebareli Weather 24 July 2026: रायबरेली में मानसून की सुस्ती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद तेज बारिश नहीं हो रही है. हल्की फुहारों के बाद उमस ने हाल बेहाल कर दिया है, जबकि खेतों में पानी की कमी से धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है.

ADVERTISEMENT

 रायबरेली में बादलों की 'किचकिच' के बीच झमाझम को तरसे लोग, बारिश थमी तो उमस ने छुड़ाए पसीने
रायबरेली में बादलों की 'किचकिच' के बीच झमाझम को तरसे लोग, बारिश थमी तो उमस ने छुड़ाए पसीने
social share
Google CTA

Raebareli Weather 24 July 2026: जिले में मानसून की बेरुखी से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. बीते तीन-चार दिनों से आसमान में काले-घने बादलों का डेरा तो बना हुआ है, लेकिन वे बिना खुलकर बरसे ही आगे निकल रहे हैं. गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर हुई हल्की फुहारों के बाद शुक्रवार सुबह से ही तीखी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया. मानसून के पूरी तरह सक्रिय न होने के कारण जिलेवासी अब भी झमाझम बारिश की राह तक रहे हैं.