लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में पोस्टर वार, 'छात्र विरोधी चेहरा' वाले होर्डिंग से सियासी बवाल, विपक्ष ने साधा निशाना

Rahul Gandhi Poster Row in Raebareli: रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टर से सियासत गरमा गई है. पोस्टर में उन्हें 'छात्र विरोधी चेहरा' बताते हुए युवाओं के मुद्दों पर सवाल उठाए गए हैं. पोस्टर सामने आते ही जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और नए विवाद के संकेत मिल रहे हैं.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में पोस्टर वार, 'छात्र विरोधी चेहरा' वाले होर्डिंग से सियासी बवाल, विपक्ष ने साधा निशाना
राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में पोस्टर वार, 'छात्र विरोधी चेहरा' वाले होर्डिंग से सियासी बवाल, विपक्ष ने साधा निशाना
social share
Google CTA

Rahul Gandhi Poster Row in Raebareli: वीआईपी जिले रायबरेली की सियासत में एक बार फिर गर्माहट आ गई है. रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हरचंदपुर कस्बे में लगे एक होर्डिंग-पोस्टर ने जिले का सियासी पारा चढ़ा दिया है. पोस्टर के सामने आते ही चाय की दुकानों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.