'धार्मिक भावनाओं...' सावन के महीने में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं बेचा जाएगा नॉनवेज
Cantt Railway Station Non-veg ban: सावन 2026 को लेकर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर नॉनवेज भोजन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, हेल्प डेस्क, सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं और अतिरिक्त ट्रेनों समेत विशेष इंतजाम किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Varanasi News
30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन के पावन महीने को देखते हुए वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं. वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर पूरे सावन माह के दौरान कहीं भी नॉनवेज भोजन नहीं बेचा जाएगा. कैंट स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अर्पित गुप्ता ने इस संबंध में सभी वेंडर्स और खानपान स्टॉलों को कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं. यह फैसला श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इसकी सीधी मॉनिटरिंग खुद स्टेशन अधीक्षक करेंगे. इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
