लेटेस्ट न्यूज़

इन 3 मांगों को लेकर किसी भी हाल में समझौता करने को तैयार नहीं राहुल गांधी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी बोल दिया

राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक विवाद पर केंद्र सरकार को घेरते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कदम उठाने और प्रधानमंत्री मोदी से माफी की मांग दोहराई.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi 3 demand
Rahul Gandhi 3 demand
social share
Google CTA

Rahul Gandhi: CJP के प्रदर्शन का आज अहम दिन है.जंतर-मंतर पर छात्र डटे हुए हैं जबकि केंद्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की बैठक प्रस्तावित है. सूत्रों के मुताबिक बैठक के बाद कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है. इन सब के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. शनिवार को राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने अपनी वो तीन मांगे दोहराईं जो किसी भी हाल में समझौता नहीं की जा सकतीं.