मायावती आवास के बाहर 69000 शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों का हंगामा, लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा
69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने मायावती आवास के बाहर प्रदर्शन किया. महिला अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर मुलाकात की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया.
ADVERTISEMENT

Mayawati Residence Protest Lucknow (Photo Enhanced By AI)
Mayawati Residence Protest Lucknow: 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के लखनऊ स्थित आवास के बाहर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान महिला अभ्यर्थियों ने मायावती से मुलाकात की मांग करते हुए नारेबाजी की. प्रदर्शन को देखते हुए मायावती आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और प्रदर्शन कर रहे कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर बसों से इको गार्डन भेज दिया.
