लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, नोटिस खत्म होते ही इमारत पर LDA का बड़ा एक्शन

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर LDA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया. नोटिस अवधि खत्म होने पर जेसीबी के साथ पहुंची टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाना शुरू किया.

ADVERTISEMENT

Lucknow Aliganj Fire Building
Lucknow Aliganj Fire Building (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Lucknow Aliganj Fire Building: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड से जुड़ी इमारत पर आखिरकार लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. जिस बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई थी, उसी इमारत के अवैध हिस्से पर शनिवार सुबह बुलडोजर चला. बता दें एलडीए की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को हटाने का अभियान शुरू किया. कार्रवाई के दौरान किसी भी स्थिति से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया.