प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की तबीयत हुई खराब, कौनसी बीमारी हो गई?
देशभर में छात्रों के आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में उन्हें टाइफाइड की पुष्टि हुई है और इलाज चल रहा है. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि बीमारी के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेंगे.
ADVERTISEMENT

Abhijeet Deepke Health Update (Photo Enhanced By AI)
Abhijeet Deepke Health Update: देशभर में छात्रों के आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है. वीडियो में अभिजीत दीपके ने बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब है और मेडिकल जांच में उन्हें टाइफाइड होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि उनका इलाज लगातार चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने यह भी दोहराया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उनका संघर्ष पहले की तरह जारी रहेगा. वीडियो सामने आने के बाद उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
