Raebareli Weather Update: रायबरेली में मौसम के दोहरे मिजाज से जनजीवन बेहाल, बादलों की 'किचकिच' के बीच खिली धूप ने बढ़ाई उमस
Raebareli Weather News: रायबरेली में मानसून की सुस्ती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं हो रही है. हल्की धूप और नमी ने उमस को चरम पर पहुंचा दिया है. किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं. मौसम विभाग को अब मजबूत मानसूनी सिस्टम का इंतजार है.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में मौसम के दोहरे मिजाज से जनजीवन बेहाल, बादलों की 'किचकिच' के बीच खिली धूप ने बढ़ाई उमस
Raebareli News: जिले में मानसून की सुस्ती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बीते तीन-चार दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही तो बनी हुई है, लेकिन झमाझम बारिश न होने से लोग गर्मी और उमस से तर-बतर हैं. गुरुवार को हुई रुक-रुककर बारिश के बाद जहां शुक्रवार को उमस का जोर रहा, वहीं शनिवार को खिली हल्की धूप ने बची-कुची कसर भी पूरी कर दी. कमजोर पड़े मानसूनी सिस्टम के कारण जिलेवासी अब भी तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं.
