लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Gold Silver Rate today: रायबरेली में सराफा बाजार पड़ा मंदा, त्योहारों से जगी कारोबारियों की उम्मीद

Raebareli Sarrafa Market: रायबरेली में सहालग खत्म होते ही सराफा बाजार की चमक फीकी पड़ गई है. सोने-चांदी के ऊंचे दाम और खरीदारों की कमी से कारोबार प्रभावित है. अब ग्राहक हल्के आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं. व्यापारियों को रक्षाबंधन, हरियाली तीज और धनतेरस से बाजार में फिर रौनक लौटने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में सराफा बाजार पड़ा मंदा, त्योहारों से जगी कारोबारियों की उम्मीद
रायबरेली में सराफा बाजार पड़ा मंदा, त्योहारों से जगी कारोबारियों की उम्मीद
social share
Google CTA

Raebareli News: सहालग का सीजन समाप्त होते ही जिले के प्रमुख सराफा बाजारों की रौनक गायब हो गई है. शादी-विवाह के दौरान सोने-चांदी के आभूषणों की जो बंपर खरीदारी हो रही थी, सीजन ढलते ही उसमें अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है. बाजारों में खरीदारों की आवाजाही घटने से सर्राफा बाजार में सुस्ती का माहौल है.