प्रयागराज में छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा, पेपर लीक और जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन
ADVERTISEMENT
Prayagraj Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में प्रयागराज के विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है.
Prayagraj Student Protest: प्रयागराज में 25 जुलाई को विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया गया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है. संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में स्थित धरना स्थल पर कई छात्र इकट्ठा हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. छात्रों का कहना है कि देश भर में लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
