लेटेस्ट न्यूज़

सपा के प्रदर्शन के दौरान इंसपेक्टर ने निकाली पिस्टल, अलीगढ़ में जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई को लेकर बवाल

ADVERTISEMENT

Aligarh News: अलीगढ़ में जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी झड़प हुई है. पुतला दहन के बीच इंस्पेक्टर द्वारा पिस्तौल निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है.

social share
Google CTA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर ने अपनी पिस्तौल निकाल ली. पिस्तौल निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा और बढ़ गया. इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है, वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और अभद्रता करने का मामला दर्ज किया है.