लेटेस्ट न्यूज़

रोजाना नमो भारत से सफर करने वालों को NCRTC ने दी ये सुविधा, बार-बार टिकट और रिचार्ज का झंझट हमेशा के लिए खत्म!

नमो भारत में रोज या नियमित सफर करने वालों के लिए NCRTC ने ट्रिप पास सुविधा शुरू की है. यात्री एक बार में 1 से 40 ट्रिप तक का पास खरीदकर उसे NCMC कार्ड में लोड कर सकते हैं. आइए इस ट्रिप पास के बारे में डिटेल में जानते हैं...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

नमो भारत में रोज सफर करने वालों के लिए अब हर बार टिकट लेने या एनसीएमसी कार्ड रिचार्ज कराने की जरूरत कम हो जाएगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नियमित यात्रियों के लिए ट्रिप पास सुविधा शुरू की है. इसके तहत यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से पहले से तय संख्या में यात्राएं खरीद सकते हैं और हर सफर पर पास से एक ट्रिप अपने आप कम हो जाएगी.