Opinion: बनारस की मलाईयो से लेकर आगरा के पेठे तक... अब ग्लोबल मार्केट में धूम मचाने आ रहा है यूपी का स्वाद!
Opinion: उत्तर प्रदेश की पारंपरिक मिठाइयों और व्यंजनों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कोशिश अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन कुजीन’ (ODOC) के जरिए आगे बढ़ रही है. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 90 देशों से आए 600 से ज्यादा खरीदारों के सामने प्रदेश के स्थानीय स्वाद पेश किए गए.
ADVERTISEMENT

Opinion: शिलालेख घिस जाते हैं, इमारतें जर्जर हो जाती हैं, पर स्वाद पीढ़ियों के हाथों से होकर आगे बढ़ता रहता है. उत्तर प्रदेश के पास स्वाद भरे व्यंजनों की विरासत का अकूत खज़ाना है. बनारस की मलाईयो, लखनऊ की चाट, आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा, कन्नौज का गुलाब जल, हाथरस की हींग, ये व्यंजन नहीं, इतिहास के जीवित दस्तावेज़ हैं.
