लेटेस्ट न्यूज़

1 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा वेदर? मौसम विभाग ने दे दिया लेटेस्ट अपडेट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. 1 अक्टूबर को बारिश, आंधी या बिजली गिरने की चेतावनी नहीं है. पूरे प्रदेश में ग्रीन अलर्ट जारी है. अगले तीन दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है.

ADVERTISEMENT

UP Weather
UP Weather
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश और बादलों की आवाजाही के बाद अब अक्टूबर की शुरुआत राहत भरी रहने वाली है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. 1 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी हिस्से के लिए आंधी, बारिश या बिजली गिरने जैसी कोई चेतावनी जारी नहीं की है. आईएमडी की गाइडलाइन के अनुसार पूरा प्रदेश ग्रीन अलर्ट की श्रेणी में है यानी किसी विशेष सतर्कता या कार्यवाही की आवश्यकता नहीं है.