INDIA ब्लॉक से अखिलेश की दूरी, क्या हैं नाराज या वजह कुछ और है?
ADVERTISEMENT
लखनऊ में राम गोपाल यादव के राज्यसभा नामांकन से समाजवादी पार्टी की कांग्रेस से नाराजगी का संकेत मिला है. गठबंधन संबंधी मतभेद जारी हैं.
दिल्ली में आयोजित विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक की बेहद अहम बैठक से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गैरमौजूदगी ने देश के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. अखिलेश यादव ने न सिर्फ खुद इस बैठक से दूरी बनाई बल्कि पार्टी के किसी भी शीर्ष चेहरे-रामगोपाल यादव, डिंपल यादव या धर्मेंद्र यादव को दिल्ली नहीं भेजा. इसके बजाय उन्होंने आज ही के दिन लखनऊ में प्रो. रामगोपाल यादव के राज्यसभा नामांकन का कार्यक्रम तय कर दिया. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस एक कदम के जरिए अखिलेश यादव ने कांग्रेस हाईकमान को अपनी नाराजगी का साफ और कड़ा संदेश दे दिया है.
