लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक से गायब दिखे अखिलेश यादव, ये बड़े नेता रहे मौजूद

ADVERTISEMENT

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. बैठक में सीसी ज्ञानेश कुमार विवाद और महाभियोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. विपक्षी दल अपनी रणनीति तय करेंगे.

social share
Google CTA

राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आज विपक्षी 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत विपक्ष के तमाम बड़े दिग्गज इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस महामंथन का मुख्य एजेंडा हाल के दिनों में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर (SIR) को लेकर खड़े हुए विवादों पर साझी रणनीति तैयार करना है. बैठक में यह तय किया जाएगा कि चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ आगे सड़क से लेकर संसद तक क्या रुख अपनाया जाएगा.