त्योहारों पर घर जाने की नो टेंशन! रेलवे चलाएगा 12 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, UP-बिहार के यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट
त्योहारों के दौरान यूपी-बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पर 12 जोड़ी यानी 24 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इनसे यात्रियों को लंबी वेटिंग से राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT

Festival Special Trains
दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. त्योहारों के मौसम में नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 12 जोड़ी यानी कुल 24 'फेस्टिवल स्पेशल' ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. पूर्व मध्य रेल द्वारा शुरू की जा रही इन विशेष ट्रेनों से मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा.
