लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने धनराज नथवानी को दिया राज्यसभा का टिकट, कैसे जुड़ता है इनका PM मोदी और गृह मंत्री शाह से कनेक्शन

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी ने 30 सितंबर को नामांकन दाखिल किया. इस खबर में विस्तार से पढ़िए रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज नथवानी के करियर, शिक्षा और जीसीए कनेक्शन के बारे में.

ADVERTISEMENT

File Photo: Left to Right- HM Amit Shah, Dhanraj Nathwani and PM Modi
File Photo: Left to Right- HM Amit Shah, Dhanraj Nathwani and PM Modi
social share
Google CTA

Dhanraj Parimal Nathwani News: समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए धनराज परिमल नथवानी को अपना उम्मीदवार बनाया है. धनराज नथवानी ने आज यानी 30 सितंबर को चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. राज्यसभा उम्मीदवार बनने के बाद से ही धनराज नथवानी चर्चा के केंद्र में हैं और लोग उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं. बता दें कि धनराज नथवानी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी एक खास कनेक्शन जुड़ता है.