लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं धनराज परिमल नथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने दिया राज्यसभा का टिकट

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को अपना प्रत्याशी बनाया है. दोनों अखिलेश यादव की मौजूदगी में सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Dhanraj Parimal Nathwani (Photo AI Generated)
Akhilesh Yadav and Dhanraj Parimal Nathwani (Photo AI Generated)
social share
Google CTA

Dhanraj Parimal Nathwani News: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को अपना प्रत्याशी बनाया है. दोनों अखिलेश यादव की मौजूदगी में सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. इस ऐलान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा धनराज परिमल नथवानी को लेकर है. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी हैं और ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रहे हैं. उनके पिता परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक और राज्यसभा सांसद हैं.