Profile

हर्ष वर्धन

harsh.vardhan@aajtak.com

हर्ष वर्धन वर्तमान में इंडिया टुडे ग्रुप के तक क्लस्टर की वेबसाइट uptak.in को लीड कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और प्रशासनिक मामलों की कवरेज में उनकी विशेष पहचान है. उन्हें प्रदेश की आपराधिक गतिविधियों, जमीनी राजनीति, जातीय समीकरणों, राजनीतिक दलों की रणनीतियों और चुनावी घटनाक्रम की गहरी समझ है.

हर्ष सरकारी आदेशों, नोटिफिकेशन, नीतियों और प्रशासनिक फैसलों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में दक्ष हैं. कानून-व्यवस्था, हाई-प्रोफाइल क्राइम, अदालती फैसलों, मौसम से जुड़े अपडेट और हाइपरलोकल खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. उत्तर प्रदेश के मौसम और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर भी उनकी लगातार नजर रहती है.

अनुभव

हर्ष ने वर्ष 2015 में ऑल इंडिया रेडियो से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने करीब चार वर्षों तक ब्रॉडकास्टिंग असिस्टेंट के रूप में काम किया. इसके बाद 2019 से 2021 तक वह Inshorts में सब एडिटर रहे. वर्ष 2021 में उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के तक क्लस्टर की वेबसाइट uptak.in से जुड़कर नई पारी शुरू की. वर्तमान में वह uptak.in का नेतृत्व कर रहे हैं. 

पढ़ाई

हर्ष वर्धन राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी भी रह चुके हैं. उन्होंने 2018-19 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टीवी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया. इस दौरान उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जी न्यूज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इससे पहले उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की, जहां वे अपने कॉलेज के टॉपर रहे और विश्वविद्यालय की टॉप-5 मेरिट सूची में भी स्थान हासिल किया.

ADVERTISEMENT

न्यूज़

ADVERTISEMENT