लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस का पीछा कर की ताबड़तोड़ फायरिंग, अवैध वसूली के लिए बस को निशाना बना चलाई 7 राउंड गोलियां!

ADVERTISEMENT

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस को रोककर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है. 28 सितंबर की रात हुई इस वारदात में बस के कंडक्टर समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए.

social share
Google CTA

Delhi Meerut Expressway Tourist Bus Firing: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस को रोककर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है. 28 सितंबर की रात हुई इस वारदात में बस के कंडक्टर समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए. आरोप है कि स्कूटी सवार दो लोगों ने बस का पीछा करने के बाद डासना इलाके में हाईटेक कॉलेज के पास बस पर कई राउंड गोलियां चलाईं. घटना के बाद पुलिस ने अरसलान और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वारदात से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग में घायल शख्स नजर आ रहा है.