लखनऊ का ये अपार्टमेंट कभी-भी गिरा सकता है LDA! मौके पर पहुंचे डीएम विशाख जी, बिल्डिंग हो गई टेढ़ी
लखनऊ के वजीरगंज इलाके में लाल मस्जिद के पास स्थित एसए अपार्टमेंट की एक दीवार अचानक गिर गई. बताया जा रहा है कि एक पिलर धंसने से पूरी बिल्डिंग टेढ़ी हो गई. हादसे के समय इमारत में करीब 200 लोग मौजूद थे.
ADVERTISEMENT

लखनऊ में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट के पिलर धंसने से पूरी बिल्डिंग टेढ़ी हो गई. वजीरगंज थाना क्षेत्र में लाल मस्जिद के पास स्थित एसए अपार्टमेंट की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. घटना के समय इमारत में करीब 200 लोग मौजूद थे. दीवार गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई.
