गोंडा सदर सीट: क्या इस बार भी प्रतीक भूषण बचा पाएंगे अपनी विरासत या पलटेगी बाजी?
ADVERTISEMENT
गोंडा सदर विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रतीक भूषण की दावेदारी मजबूत है। समाजवादी पार्टी में सूरज सिंह और विवेक पांडे जैसे दावेदार हैं। बसपा से मुस्लिम प्रत्याशी की संभावना बनी हुई है, जबकि कांग्रेस का प्रभाव सीमित दिखता है। आने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों प्रमुख पार्टियों की रणनीति पर नजर रहेगी।
गोंडा सदर सीट पर बीजेपी के ब्रिजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण की दावेदारी काफी मजबूत है. 2022 के चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी लेकिन वोट अंतर काफी कम था. पंडित सिंह की विरासत और परिवार के समर्थन के कारण प्रतीक भूषण के चुनाव जीतने के चांस अधिक हैं. समाजवादी पार्टी में भी कई दावेदार हैं, जिनमें सूरज सिंह, विवेक पांडे और राजा चतुर्वेदी हैं. सूरज सिंह लगातार हार के बावजूद मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं. बसपा और कांग्रेस की स्थिति सीमित नजर आती है, लेकिन बसपा का मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में हो सकता है.
