पूर्वांचल के इन जिलों में बारिश के आसार, कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर को मौसम में बदलाव की संभावना है. पश्चिमी यूपी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी हिस्से के श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और देवरिया में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के 29 सितंबर को जारी बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि, पूरे प्रदेश के लिए किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
