Opinion: मुस्लिम वोटों पर गंभीर कांग्रेस, तौकीर रजा के परिवार से अजय राय की मुलाकात और मुसलमान नेताओं की ज्वाइनिंग के मायने
Opinion: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बरेली में जेल में बंद मौलाना तौकीर रज़ा के परिजनों से मुलाकात की. सपा से सीट बंटवारे के बीच इसे कांग्रेस की पश्चिमी यूपी में मुस्लिम वोटबैंक साधने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

मौलाना तौकीर रजा
उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम मतदाता किसी एक दल का स्थायी आधार वोटबैंक नहीं रहा लेकिन निर्णायक जरूर रहा है. कांग्रेस यही बात फिर याद दिलाती दिख रही है. सपा से सीट बंटवारे का पेच फंसा है, तभी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बरेली पहुंचे और जेल में बंद मौलाना तौकीर रजा खान के परिवार से मिले. कांग्रेस इसे मानवीय भेंट कहती है. सियासत इसे 2027 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिया गया संदेश मानती है.
