घूरे की जगह से शुरू हुई 21 साल पुरानी रंजिश, पहले नंदराम की हत्या… अब वेदराम का कत्ल, फिर क्यों जागी दुश्मनी?
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के बिलहरी गांव में 21 साल पुरानी हत्या की रंजिश ने एक बार फिर खूनी मोड़ ले लिया. मंगलवार सुबह 45 साल के वेदराम का खून से लथपथ बॉडी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई.
ADVERTISEMENT

Pilibhit Murder Vedaram Murder Case
Pilibhit Vedaram Murder Case: पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के बिलहरी गांव में 21 साल पुरानी हत्या की रंजिश ने एक बार फिर खूनी मोड़ ले लिया. मंगलवार सुबह 45 साल के वेदराम का खून से लथपथ बॉडी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. इस मामले में नौ लोगों को नामजद किया गया है और पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है. हालांकि मामले की जांच जारी है.
