डबल मर्डर से हिला सुल्तानपुर! टीचर पति-पत्नी की दिनदहाड़े हत्या, प्राइवेट स्कूल में खून से लथपथ मिली बॉडी
ADVERTISEMENT
सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र में सरकारी स्कूल के प्रधान अध्यापक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप मच गया. दोनों के शव एक प्राइवेट स्कूल के परिसर में खून से लथपथ हालत में मिले.
Sultanpur Teachers Murder Case: सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र में टीचर मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप मच गया. दोनों के शव एक प्राइवेट स्कूल के परिसर में खून से लथपथ हालत में मिले. घटनास्थल से कुल्हाड़ी, फावड़ा और चाकू जैसे धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं. वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.
