लेटेस्ट न्यूज़

क्या मुख्तार अंसारी के भतीजे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? मोहम्मदाबाद सीट पर इन नामों की चर्चा

गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट पर 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. अंसारी परिवार के गढ़ में सपा, बीजेपी और बसपा के बीच टिकट की दावेदारी और कृष्णानंद राय की राजनीतिक विरासत को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav and Mukhtar Ansari
Akhilesh yadav and Mukhtar Ansari
social share
Google CTA

पूर्वांचल की सियासत में 'अंसारी फाटक' के दबदबे वाली गाजीपुर की मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है. यह सीट अंसारी परिवार का गढ़ मानी जाती है जिसे अगर कोई मात दे पाया है तो वह सिर्फ स्वर्गीय कृष्णानंद राय का परिवार रहा है. इस बार चुनावी बिसात पर मुकाबला केवल सपा और भाजपा की पुरानी प्रतिद्वंद्विता तक सीमित नहीं है बल्कि दोनों ही दलों में टिकट पाने की अंदरूनी होड़ और बसपा की नई दावेदारी ने माहौल को दिलचस्प बना दिया है.