लेटेस्ट न्यूज़

राजनीति में आने को लेकर चर्चा में आईं पूर्व IAS दिव्या मित्तल के पति कौन हैं? रह चुके हैं बड़े अधिकारी

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के ऐलान के बाद उनके पति गगनदीप सिंह भी चर्चा में हैं. गगनदीप सिंह पूर्व अधिकारी रह चुके हैं और IIT दिल्ली व IIM बैंगलोर से पढ़ाई के बाद लंदन में नौकरी कर चुके हैं.

ADVERTISEMENT

Divya Mittal and her Husband
Divya Mittal and her Husband
social share
Google CTA

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. IAS के पद से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल को लेकर लोग सवाल कर रहे थे कि आखिर अब वो आगे क्या करने वाली हैं. इस बीच दिव्या मित्तल ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह राजनीति में उतरेंगी. दिव्या मित्तल ने अपने राजनीतिक कदम को लेकर कहा कि उनका उद्देश्य केवल किसी एक राजनेता को बदलना नहीं है. वह राजनीति के तौर-तरीके को बदलने की बात कर रही हैं.