सहारनपुर में कांग्रेस प्रदर्शन के बाद पुलिस एक्शन पर भड़के इमरान मसूद, SP ऑफिस पहुंचकर बोले- प्रदर्शन करना हमारा अधिकार
ADVERTISEMENT
सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. सहारनपुर में कलेक्ट्रेट पहुंचने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई.
Congress Protest In Saharanpur: सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. सहारनपुर में कलेक्ट्रेट पहुंचने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई. प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और महानगर उपाध्यक्ष हरि ओम मिश्रा को गिरफ्तार किया.
