गोरखपुर क्लब में बुधवार को आयोजित होगा कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरण समारोह
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम में 509 दिव्यांगजनों को करीब सवा करोड़ रुपये के 664 सहायक उपकरण दिए जाएंगे. इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ई-ट्राईसाइकिल, स्मार्ट केन, ब्रेल किट और हियरिंग एड शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath UP CM
समान अवसर और पूरा सम्मान देकर दिव्यांगजन के सशक्तीकरण और कल्याण के लिए क्रियाशील योगी सरकार बड़े पैमाने पर दिव्यांगजन के लिए आवश्यक कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण करती है. इसी क्रम में दिव्यांगजन की जीवन सुगमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (30 सितंबर) को गोरखपुर में कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण समारोह में सम्मिलित होंगे. समारोह में 509 दिव्यांगजन को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के 664 सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा.
