लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में सनातन पर सीएम योगी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- सनातन की परंपरा को समझे बिना उत्तर प्रदेश और भारत को नहीं समझ सकते

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन, भारत का मूल धर्म है. सनातन के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती. हमारी कमी यह रही कि हमने अपने आप को विस्मृत कर दिया. हमारे पास सब कुछ था. दुनिया जब अंधकार में जी रही थी, तब सबसे सुसभ्य, सुसंस्कृत और सबसे सुदृढ़ परंपरा भारत के पास मौजूद थी.

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath (File Photo)
social share
Google CTA

गोरखपुर, 29 सितंबर. गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन, भारत का मूल धर्म है. सनातन के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती. हमारी कमी यह रही कि हमने अपने आप को विस्मृत कर दिया. हमारे पास सब कुछ था. दुनिया जब अंधकार में जी रही थी, तब सबसे सुसभ्य, सुसंस्कृत और सबसे सुदृढ़ परंपरा भारत के पास मौजूद थी.