निरहुआ को गुपचुप डेट कर रही हैं आम्रपाली दुबे? अफेयर की चर्चा पर एक्ट्रेस ने कर दिया बड़ा खुलासा
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस 20 में दिनेश लाल यादव निरहुआ संग अपने रिश्ते और शादी की खबरों पर खुलकर बात की. उन्होंने निरहुआ को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हुए अफेयर की चर्चाओं और शादी के दबाव पर खुलासा किया.
ADVERTISEMENT

Amrapali Dubey on Nirahua
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपने दमदार खेल से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. शो की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक आम्रपाली ने अब भोजपुरी के पावर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' संग अपने अफेयर और शादी की खबरों पर खुलकर बात की है. घर के सदस्य लव गिल के साथ बातचीत के दौरान आम्रपाली ने निरहुआ के साथ अपनी बॉन्डिंग, ऑनस्क्रीन-ऑफस्क्रीन रिश्ते और शादी को लेकर अपनी सोच पर बेबाक अंदाज में दिल की बात रखी.
