अखिलेश के साथ तस्वीर पर राकेश सचान का जवाब, बोले- तो क्या अखिलेश बीजेपी में आना चाहते हैं?
लखनऊ में सपा के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान अखिलेश यादव और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की एक तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं. अब राकेश सचान ने तस्वीर को लेकर सफाई दी है.
ADVERTISEMENT

लखनऊ में सपा के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान अखिलेश यादव के साथ सामने आई तस्वीर ने यूपी की सियासत में चर्चाएं तेज कर दी थीं. तस्वीर में अखिलेश यादव के साथ योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी नजर आए थे. इसके बाद सवाल उठने लगे कि आखिर बीजेपी के मंत्री सपा प्रमुख के साथ एक ही कमरे में क्या कर रहे थे और क्या इसका राज्यसभा चुनाव से कोई कनेक्शन है.
