लेटेस्ट न्यूज़

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने मांगा एक और इस्तीफा, CJP से पूछा कड़वा सवाल!

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी की इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में आ गई. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर सवाल उठाया.

ADVERTISEMENT

Shweta Tiwari on Dharmendra Pradhan Resignation
Shweta Tiwari on Dharmendra Pradhan Resignation
social share
Google CTA

Shweta Tiwari on Dharmendra Pradhan Resignation: देश में NEET-UG परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में आ गई है. श्वेता तिवारी ने एक पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर एक राजनीतिक टिप्पणी की गई थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने उसी स्टोरी के जरिए पंजाब के शिक्षा मंत्री को लेकर सवाल उठाया.