लेटेस्ट न्यूज़

वृंदावन के विकास को मिली रफ्तार! सीएम योगी ने रोप-वे, फ्लाईओवर और पार्किंग समेत कई परियोजनाओं को दिए निर्देश

Yogi Adityanath Action: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में वृंदावन के समग्र विकास को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैंं. उन्होंने रोप-वे परियोजना, पार्किंग विस्तार, प्लास्टिक मुक्त अभियान, 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, पुलिस बल बढ़ाने और करीब ₹700 करोड़ की सड़क व फ्लाईओवर परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

योगी आदित्यनाथ ने संभल से दी बड़ी चेतावनी
योगी आदित्यनाथ ने संभल से दी बड़ी चेतावनी (Photo: ITG)
social share
Google CTA

Yogi Adityanath Action: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद आगरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के दौरान वृन्दावन के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. मुख्यमंत्री जी ने वृन्दावन में रोप-वे परियोजना का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए. साथ ही, मथुरा-वृन्दावन रेल मार्ग पर सड़क रेल संयुक्त प्रस्ताव को आगे बढ़ाये जाने तथा पार्किंग सुविधाओं के विस्तार हेतु लैण्ड पूलिंग की योजना को शासन को प्रेषित किया जाए. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पी0पी0पी0 मॉडल पर पर्याप्त पार्किंग सुविधा विकसित की जाए. बैठक में मण्डलायुक्त, आगरा ने मुख्यमंत्री जी को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित अन्य विभिन्न योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रगति से अवगत कराया. इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने मथुरा-वृन्दावन में चल रहे स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए दोनों नगरों को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता के साथ-साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए.