जंतर मंतर जा रहे स्टूडेंट्स संग सत्यम पंडित ने की खुलेआम गुंडागर्दी! अखिलेश यादव ने जमकर लगाई क्लास!
जंतर-मंतर जा रहे छात्रों से कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सियासी रंग ले चुका है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्यम पंडित मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Reaction on Satyam Pandit
Akhilesh Yadav Reaction on Satyam Pandit: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो छात्र आंदोलन चल रहा था उसके समर्थन में जा रहे दो छात्रों के साथ कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित नाम का युवक दो छात्रों के साथ बहस करता और उन्हें थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला सियासी रंग लेता जा रहा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर भाजपा और उसके समर्थकों पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और बीजेपी पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया.
